Skip to content

लुधियाना उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया

लुधियाना उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बात दें कि कांग्रेस पार्टी ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आशु, जो इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं, पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, खासकर इस उपचुनाव को लेकर।

बता दे लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि यहां के विधायक, आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत बस्सी गोगी, की निधन के कारण सीट खाली हो गई थी। गोगी की मौत उनके घर पर लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली चलने से हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की स्थिति बन गई है। इस सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने पहले ही राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।