Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

पंजाब में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि अगर जुर्माना वसूल होता है तो पीड़ित परिवार को दिया जाए।

अदालत की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी उत्तरप्रदेश के जिला फतेहपुर के गांव तसाही बुजुर्ग का रहने वाला सोनू सिंह जिंदगी की भीख मांगने लगा। वह अदालत के सामने गिड़गिड़ाने लगा। हालांकि, पुलिस उसे कस्टडी में लेकर रवाना हो गई।

यह था पूरा मामला पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 28 दिसंबर 2023 को डाबा के न्यू राम नगर इलाके की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सोनू सिंह उसे अपने साथ अपने चचेरे भाई अशोक कुमार के घर ले गया। सोनू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव बेड में छिपाकर भाग निकला। जब बच्ची काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

एक सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि सोनू सिंह बच्ची को लेकर अपने चचेरे भाई के घर जा रहा है। पुलिस ने घर का ताला तुड़वाकर जांच शुरू की तो बेड के गद्दे पीछे हटे थे। पुलिस ने बेड खोला तो बच्ची का शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और अदालत के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किए। 15 महीने चले केस के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई।