Skip to content

नकोदर माथा टेकने जा रहे युवको का हुआ भयानक हादसा , 2 की मौके पर हुई मौत

नकोदर माथा टेकने जा रहे युवको का हुआ भयानक हादसा , 2 की मौके पर हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर-नकोदर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार 4 युवक एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान नकोदर हाईवे पर एक्टिवा सवार युवकों की ट्राले से टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य युवक घायल हो गए।

मृतकों की पहचान जश्नदीप और लक्की के रूप में हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना लांबडा पुलिस पहुंची है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।