Skip to content

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं कथावाचक जया किशोरी, कहां से हुई है स्कूलिंग?

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं कथावाचक जया किशोरी, कहां से हुई है स्कूलिंग?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने महज 27 साल की आयु में ही देश-विदेश में अपना नाम बना लिया था। वो लोगों को अपनी स्पीच से मोटिवेट करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर और 29 वर्षीय कथावाचक जया किशोरी को आज भारत ही नहीं कई देशों के लोग जानते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर जया के करोड़ों फॉलोवर्स हैं। जया किसी न किसी चीज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं, कभी अपनी मोटिवेशनल स्पीच तो कभी कथा के माध्यम से वे हमेशा लोगों से जुड़ती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों को मोटिवेट करने वाली जया कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

जया किशोरी मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका जन्म 13 जुलाई 1995 को हुआ था। उनका जन्म राजस्थान के ही सुजानगढ़ में हुआ था। जया एक ब्राह्मण परिवार से हैं और बचपन से ही भजन पाठ करती आ रही हैं। उनका असली नाम जया शर्मा है।

कोलकाता से की है पढ़ाई जया की शुरुआती शिक्षा शिक्षायतन कॉलेज और कोलकाता की महादेवी बिरला विश्व एकेडमी से हुई है। जया ने ओपन लर्निंग से बी.कॉम भी किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको पढ़ना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा था कि वे और पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के समय ही श्रीमदभागवत कथा को याद कर लिया था।

पढ़ाई के साथ करती थीं पाठ गौर ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वालीं जया ने महज 6 वर्ष की उम्र में ही अध्यात्म की दुनिया में कदम रख दिया था। वे स्कूल के दिनों से ही भजन-कीर्तन और कथावाचन करती थीं। ऐसे में उनको पढ़ाई और कथावाचन बैलेंस करने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता था।

9 साल की उम्र में मनवाया लोहा

9 साल की उम्र में ही उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, रामाष्टकम जैसे तमाम स्रोत याद कर लिए थे और इसे गाना शुरू कर दिया था. उनकी शुरुआती गुरु गोविंद राम मिश्र थे, उन्होंने ही उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी. जया किशोरी ने अब तक शादी नहीं की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी के सवाल पर जवाब भी दिया था. उन्होंने बताया था कि वह बिल्कुल शादी करेंगी और वह कोई साध्वी नहीं हैं.

लाखों में लेती हैं फीस

जया किशोरी कथा सुनाने की फीस भी लाखों में लेती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक कथा के 10 लाख रुपये तक लेती हैं. वहीं, जया किशोरी समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं. इसके साथ साथ वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाती हैं.