Skip to content

बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, वीडियो हुआ वायरल

बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, वीडियो हुआ वायरल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
मध्य प्रदेश : खबर है कि मध्य प्रदेश के विदिशा में एक लड़की की अपनी कजिन सिस्टर की शादी में डांस करते समय मौत हो गई। लड़की अचानक मुंह के बल स्टेज पर गिर गई, उसकी मौके पर ही जान चली गई। जानकारी अनुसार युवती इंदौर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। घटनाक्रम शनिवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। शादी समारोह में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। मृतक युवती की पहचान 23 वर्षीय परिणीता के तौर पर हुई है। परिणीता मंच पर एक गाने पर डांस कर रही थी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डांस स्टेप करते समय वह अचानक खड़े-खड़े मुंह के बल गिर गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद साधारण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया।