Skip to content

माता वैष्णो देवी दरबार में बर्फबारी और बारिश के बाद रोकी गई हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवा

माता वैष्णो देवी दरबार में बर्फबारी और बारिश के बाद रोकी गई हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कटरा : जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के चलते माता वैष्णो देवी स्थल तीर्थ पर हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवा गुरुवार को रोक दी गई। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण कटरा से त्रिकुटा पर्वत स्थित माता वैष्णो देवी भवन तक जाने वाली हेलिकॉप्टर सेवा को सुबह ही निलंबित कर दिया गया. भवन से भैरो मंदिर तक की रोपवे सेवा भी एहतियातन बंद कर दी गई है.

हालांकि, इन बाधाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रही. बैटरी कार सेवा भी सामान्य रूप से संचालित होती रही. वैष्णो देवी के आस-पास की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बेहद मनमोहक दृश्य देखने को मिला, इसके अलावा, प्रसिद्ध हिल स्टेशन पटनीटॉप और इसके आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई.