Skip to content

पंजाब में पहली बार योगी स्टाइल में चला बुलडोजर

पंजाब में पहली बार योगी स्टाइल में चला बुलडोजर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब पुलिस ने सोमवार देर रात तलवंडी गांव के कुख्यात ड्रग तस्कर सोनू से जुड़े एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बुलडोजर का इस्तेमाल कर की गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग माफिया सोनू पिछले तीन सालों से ड्रग तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी अवैध गतिविधियों के संबंध में कुल छह एफआईआर दर्ज की गई हैं।

ये कार्यवाही देख गांव के लोग हैरान हो गए। पुलिस ने गांव वालों को माहौल शांत रखने की अपील की और नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार और डीजीपी के आदेशों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों के इशारे पर सोनू के घर के बाहर जो नशा बेच कर बनाया गया अवैध हिस्सा था, उस पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने सारा आगे का हिस्सा तोड़ा और कार्रवाई कर चली गई।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि गांव तलवंडी में रहने वाले नशा तस्कर सोनू के कई ड्रग माफिया के साथ संबंध थे। उसके खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में करीब छह नशा तस्करी के मामले दर्ज है। आरोपी सोनू ने नशा बेच कर ही उक्त प्रापर्टी बनाई है और कई चीजें बनाई है। पुलिस की टीम ने सोमवार की रात उसके खिलाफ कार्रवाई की है।