पंजाब : खबर है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की जा रही निर्वासन कार्रवाई के बाद कल यानि शनिवार को करीब 119 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। अनुमान है कि उक्त विमान कल यानि शनिवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वासित भारतीयों में 67 पंजाबी, 33 हरियाणवी, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 महाराष्ट्र, 2 राजस्थान, 2 गोवा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के यात्री हैं। हालांकि, इस बारे में अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर से कोई बयान या अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को 104 भारतीयों को लेकर सी-17 विमान अमृतसर में उतरा था। इन्हें वहां से सफेद पासपोर्ट के जरिए भारत भेजा गया था। हालांकि इस बार चर्चा है कि जिस विमान से उक्त लोगों को भारत लाया जा रहा है, वह भारतीय है। फिलहाल इस बारे में आधिकारिक स्तर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
अमेरिका से फिर वापिस आ रही 119 अवैध प्रवासीय भारतीयों की फ्लाइट !