Skip to content

ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा सिलिंडर फटे, इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मची

ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा सिलिंडर फटे, इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मची
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट हुए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी। इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि लोनी क्षेत्र में स्थित भारत गैस फिलिंग प्लांट से गाजियाबाद की ओर जा रहे रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आज तड़के करीब चार बजे आग लग गई। यह आग संभवत: गैस सिलेंडरों में घर्षण के कारण लगी। ट्रक में आग लगी देख चालक ने अपने वाहन को एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। इस दौरान एक के बाद एक 60 से अधिक सिलेंडर फटकर दूर जा गिरे, जिससे पुराने फर्नीचर की चार से पांच दुकानों में आग लग गई। घरों और सड़क किनारे खड़े कुछ वाहन भी जल गए हैं, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।