Skip to content

CM भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों के 1746 पदों पर भर्तिया करने की घोषणा

CM भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों के 1746 पदों पर भर्तिया करने की घोषणा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों के 1746 पदों पर भर्तिया करने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य रंगला पंजाब बनाना है जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाकर ही पूरा किया जा सकता है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक्स अकाऊंट पर लिखा, "वादे के अनुसार पंजाब पुलिस विभाग में कुल 1746 नई रिक्तियां निकाली गई हैं। 21 फरवरी से 13 मार्च तक नौजवान आवेदन कर सकते हैं। ज़िला काडर में 1261 और हथियारबंद काडर में 485 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।