Skip to content

पंजाब में लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 का पहला ईनाम 10 करोड़ इस शख्स ने जीता

पंजाब में लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 का पहला ईनाम 10 करोड़ इस शख्स ने जीता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : कहते हैं भगवान जब भी देता हैं छप्पड़ फाड़ कर देता हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है।मिली जानकारी अनुसार नूरपुर बेदी के व्यक्ति का पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 का पहला ईनाम निकला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने रूपनगर के अशोका लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदी थी।

मिली जानकारी के अनुसार नूरपूर बेदी के गांल बड़वा का हरपिंदर सिंह जो कुवैत में ट्राला चलाता है। वह अपने गांव आया था तो उसने लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर की एक टिकट खरीदी थी। इसका ड्रा गत दिन निकला और उसकी किस्मत चमक गई। हरपिंदर सिंह के बेटे दविंदर और हरभिंदर सिंह ने बताया कि वह इन पैसों से अपना कारोबार करेंगे। वहीँ ईनाम निकलने पर हरपिंदर सिंह के परिवार में खुशी की लहर है और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।