Skip to content

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना "लॉक" हुआ रिलीज, इस गाने में सिद्धू के पिता ने भी निभाई भूमिका

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना "लॉक" हुआ रिलीज, इस गाने में सिद्धू के पिता ने भी निभाई भूमिका
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला का गाना "लॉक" 23 जनवरी को रिलीज हो गया है। 2025 में रिलीज होने वाला ये सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना है। रिलीज होते ही महज 10 मिनट में इस गाने को 3.5 लाख व्यूज और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। जानकारी के अनुसार इस गाने में सिद्धू के पिता भूमिका निभाते हुए नजर आए है।आपको बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या करवा दी थी। इसके बाद से अब तक उनके 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।