Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी , पाकिस्तान से आया ई-मेल

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी , पाकिस्तान से आया ई-मेल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में हमला हुआ जिसमें वो घायल हो गए थे। हालांकि अब वो ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। लेकिन इसी बीच एक और शॉकिंग खबर आ रही है कि फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इस मामले में चौकन्नी हो गई है और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से उन्हें धमकी भरी मेल आई है। कपिल शर्मा के अलावा सुगंधा मिश्रा, राजपाल यादव और रैमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। बता दें कि कपिल शर्मा और उनके परिवार को दर्दनाक मौत देने की धमकी मिली है।

कपिल ने नहीं की अभी पुष्टि कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है ये खबर सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक न तो कॉमेडियन की ओर से और न ही रिश्तेदारों की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिर्फ ये जानकारी मिल पा रही है कि धमकी वाले ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है।