Skip to content

अब रोबोट करेंगे शहर की गलियों और नालियों की सफाई

अब रोबोट करेंगे शहर की गलियों और नालियों की सफाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बरेली : बरेली को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में 135 करोड़ की लागत से स्मार्ट बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है. खबर है कि यूपी के बरेली शहर की गलियों में कुछ समय बाद रोबोट सफाई करते नजर आएंगे।

स्मार्ट सिटी मिशन के दूसरे फेज के लिए प्रदेश के सिर्फ दो शहर बरेली और आगरा का चयन हुआ है। वजह ये है कि इन्हीं दो शहरों में पहले फेज के सभी काम पूरे हुए हैं। बरेली में फेज टू की कार्ययोजना एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन ( इंटिग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट) पर भी आधारित है। इसमें शहर के 80 वार्डों में पहले उन 33 वार्डों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जो शहर के बाहरी हिस्से में हैं।

स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक गलियों की सफाई के लिए इस कार्ययोजना के तहत छोटे आकार के रोबोट खरीदे जाएंगे जो कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर आधारित होंगे और रिमोट से चलाए जा सकेंगे। इस रोबोट में चार ऐसे कैमरे होंगे जो पानी के अंदर भी काम करेंगे। रोबोट नाले की सफाई कर गंदगी बाहर लाने के साथ, कूड़े को वाहन में लोड करने और बिखरे कूड़े को इकट्ठा करने में भी सक्षम होगा। ये रोबोट कचरा उठाते हुए धूल का न्यूनतम प्रसार करते हैं, इससे आसपास किसी को असुविधा नहीं होती।