Skip to content

अमृतसर में चाइना डोर से युवक का गला कटने से हुई मौत

अमृतसर में चाइना डोर से युवक का गला कटने से हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : दुखद खबर मिली है कि लोहड़ी पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। पंजाब के अमृतसर में एक युवक की चाइनीज डोर से गला कटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार अमृतसर के सीमांत कस्बा अजनाला के पास बाइक पर सवार एक युवक का गला प्लास्टिक डोर से कट जाने से सोमवार दोपहर में मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अजनाला की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास पतंगबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भला गांव निवासी राज कौर ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा पवनदीप सिंह 19 वर्ष का है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पालने में अपने पिता का सहयोग करता था। सोमवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर गया था। लौटते समय अजनाला के पास उसकी गर्दन पर प्लास्टिक की डोर फिर गई। डाक्टरों के मुताबिक श्वास नली कट जाने के कारण पवनदीप सिंह की मौत हुई है।