Skip to content

BREAKING NEWS : लुधियाना से AAP पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत

BREAKING NEWS : लुधियाना से AAP पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की शुक्रवार देर रात सिर में गोली लगने से मौत हो गई है।

खबर मिली है कि गुरप्रीत सिंह गोगी को गोली लगने के बाद उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसी जितेन्द्र जोरवाल व अन्य अधिकारी डीएमसी अस्पताल पहुंचे।

दूसरी और वहीं डीसीपी लुधियाना शुभम अग्रवाल, डीसीपी रूरल तेज़ा और अन्य पुलिस अधिकारी क्राइम सीन पर जाँच के लिए पहुँचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत गोगी अपने कमरे में अकेले थे और पिस्टल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी. इसके बाद परिजनों ने देखा तो तुरंत उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.