Skip to content

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी गोल्डन टेंपल पहुंचे , पत्नी के साथ टेका माथा

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी गोल्डन टेंपल पहुंचे , पत्नी के साथ टेका माथा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी नए साल के उपलक्ष्य में वीरवार को अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी भी थी। दोनों ने दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि वह हर साल दरबार साहिब आते हैं। इस बार भी वह नए साल के शुभ शुरुआत की अरदास के लिए दरबार साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने विश्व शांति और लोगों की अच्छी सेहत की अरदास की है। इसके बाद उन्होंने बाहर अपने प्रसंशकों के साथ फोटोज भी खिंचवाई।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी (अन्ना) ने कहा कि उन्हें दरबार साहब आना अच्छा लगता है। क्योंकि यहां आकर उन्हें मन की शांति मिलती है। पंजाबी फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर सुनील शेट्टी ने कहा कि हां 100 टका काम करूंगा।