Skip to content

कनाडा सरकार का एक और बड़ा झटका, अब बच्चों के पास रहने के लिए अभिभावकों को नहीं मिलेगी पीआर

कनाडा सरकार का एक और बड़ा झटका, अब बच्चों के पास रहने के लिए अभिभावकों को नहीं मिलेगी पीआर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : कनाडा सरकार ने भारतीयों को एक और बड़ा झटका दिया है। बच्चों के पास रहने के लिए अभिभावकों को अब कनाडा सरकार पीआर नहीं देगी। आव्रजन के लिए एक और सख्त कदम उठाते हुए, कनाडा की संघीय सरकार अब 2025 में स्थायी निवास के लिए माता-पिता और दादा-दादी को प्रायोजित करने वाले नए आवेदन स्वीकार नहीं करेगी। इसका सबसे बड़ा असर पंजाबी मूल के लोगों पर होगा। खासकर उन लोगों पर जो अपने बच्चों के पास कनाडा में रहकर जिंदगी बसर करने का सपना संजो रहे थे।

कनाडा में रहने वाले पीआर धारक अपने माता-पिता या दादा-दादी का आवेदन नहीं कर सकेंगे। उनको टूरिस्ट व सुपर वीजा पर बुलाया जा सकेगा लेकिन पीआर का आवेदन नहीं लगेगा। यह खबर कनाडा में काम करने वाले भारतीयों के लिए किसी झटके से कम नहीं है. कनाडा सरकार ने साफ कर दिया है कि अब वह नए आवेदनों को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि पहले से ही हजारों आवेदन लंबित है. कनाडा सरकार 2024 तक प्राप्त आवेदनों पर पहले काम करेगी.