Skip to content

विजीलैंस ब्यूरो ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) और उसके सहयोगी को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau arrested Motor Vehicle Inspector (MVI) and his associate while taking bribe of Rs 14,000
Vigilance Bureau arrested Motor Vehicle Inspector (MVI) and his associate while taking bribe of Rs 14,000
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के चलते गुरूवार को पटियाला के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) गुरमीत सिंह और उसके सहयोगी अनिल, जो पटियाला का ही एक प्राईवेट व्यक्ति है, को 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पटियाला शहर के निवासी तथा जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स, पटियाला में निजी दस्तावेज लेखक के तौर पर काम कर रहे दिनेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी एमवीआई अपने निजी एजेंट अनिल के माध्यम से वाहनों की फिटनेस पास करने तथा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपी गुरमीत सिंह, एम.वी.आई. और उसके निजी एजेंट अनिल को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 14,000 रुपए की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।