Skip to content

पंजाब में कल दोपहर 12 बजे किसान करेंगे ‘रेल रोको’ आंदोलन

पंजाब में कल दोपहर 12 बजे किसान करेंगे ‘रेल रोको’ आंदोलन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शंभू बॉर्डर पर प्रगर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को 'रेल रोको'आंदोलन का आह्वान किया है।किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब में बुधवार को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया। उन्होंने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।पंधेर ने कहा, कल हम पंजाब में रेल रोको करेंगे; मैं सभी से दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे रोकने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने सभी से किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि किसानों का अधिक से अधिक समर्थन करें। पंढेर ने कहा कि पंजाबियों को एक होकर लड़ने की जरूरत है। पंधेर ने कहा कि 13 जनवरी से शुरू हुए किसान मजदूर मोर्चा को आज 309 दिन हो गए हैं और डल्लेवाल की भूख हड़ताल 22वें दिन में प्रवेश कर गई है। फिर भी मोदी सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। उन्हें लगता है कि वे इसमें सफल होंगे हमारी मांगों को दबा रहे हैं।