पंजाब : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पंजाब में ट्रेने रोकी गई। हर जिले में किसान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रेल पटरियों पर बैठे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेरर ने कहा कि तीन घंटे के "रेल रोको" आह्वान को राज्य में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। विरोध प्रदर्शन का असर मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, बटाला, कादियां, फिल्लौर, टांडा, दसूहा, होशियारपुर, लुधियाना और सुनाम शहरों में ज्यादा रहा।