Skip to content

किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी , PM को लिखी चिट्ठी, खून से किए साइन

Farmer leader Dallewal's health deteriorated, he wrote a letter to the PM, signed it with blood
Farmer leader Dallewal's health deteriorated, he wrote a letter to the PM, signed it with blood
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : हरियाणा-पंजाब की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने PM नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने अपने खून से साइन किए हैं। डल्लेवाल ने लेटर में लिखा कि या तो 2011 में किया वादा पूरा करें या फिर मेरी कुर्बानी लेने के लिए तैयार रहें। अगर मेरी मौत हुई तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा। अनशन की वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि अब डल्लेवाल का किडनी, लिवर बहुत कमजोर हो चुके हैं। किसी भी समय किडनी और लिवर फेल हो सकता है। वहीं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। डल्लेवाल कैंसर के मरीज भी हैं और उन्होंने भोजन के अलावा दवाएं भी खाना बंद कर दी है।

डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है।