Skip to content

पति से लड़ाई हुई तो चलती ट्रेन से कूद गई महिला, वीडियो आया सामने

पति से लड़ाई हुई तो चलती ट्रेन से कूद गई महिला, वीडियो आया सामने
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : एक दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन से कूदती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में ही पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। ये घटना मध्य प्रदेश के उरई से आटा के बीच चलने वाले बरौनी एक्सप्रेस की बताई जा रही है। ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री स्वार थे , बैठने के लिए जगह नहीं थी , ऐसे में कई

लोग ट्रेन के गेट पर भी बैठे हुए। महिला अपने पति के साथ ट्रेन के दरवाजे के पास थी लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। https://x.com/TaviJournalist/status/1852631506151178682

फिर ट्रेन में सवार यात्री पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को देख रहे थे। कुछ इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। विवाद के बीच महिला अचानक गेट के पास गई और दरवाजे से लटक गई। इसी बीच उसका हाथ छूटा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरने की बात सुनकर पूरी बोगी में हड़कंप मच गया।

वहीं गेट के पास खड़े कुछ बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे महिला के ही बच्चे हों। इसके बाद ट्रेन को रोका गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की जान बच पाई या नहीं।