Skip to content

Big News : सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Big News : सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अकाल तख्त की ओर से ‘तनखैया' घोषित किये गए सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को यह जानकारी दी. बादल के इस्तीफे से नये पार्टी प्रमुख के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है.

चीमा ने बताया कि बादल ने पार्टी कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नये अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल में तहेदिल से समर्थन तथा सहयोग देने के लिए पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.”

बता दें कि गत दिवस बादल द्वारा जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से लिखित में निर्णय लेने की अपील की गई थी। सुखबीर बादल खुद अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे थे और एक लिखित आवेदन सौंपा था। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि कई वर्षों से अकाली दल के खिलाफ गंदा अभियान चल रहा है। कुछ लोगों ने पार्टी से बगावत कर अकाल तख्त साहिब में शिकायत की थी, जिस पर सिंह साहिब ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। मैंने तुरंत स्पष्टीकरण दिया और अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में सब कुछ अपने ऊपर ले लिया।