Skip to content

चंडीगढ़ में बुजुर्ग महिला से बड़ी लूट, 80 लाख के गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार

Big robbery on an elderly woman in Chandigarh, robbers absconded with jewellery and cash worth 80 lakhs
Big robbery on an elderly woman in Chandigarh, robbers absconded with jewellery and cash worth 80 lakhs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में बुजुर्ग महिला से बड़ी लूट की खबर है। जिसमें अज्ञात लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर से 37 हजार कैश और दो मोबाइल फोन, 70-80 लाख की जूलरी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस घर में 82 साल की रक्षा शर्मा रहती हैं।

बताया जा रहा है आज सुबह 3:55 बजे चार लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुस आए और रक्षा शर्मा को बंधक बना लिया और उनके घर से 70,80 लाख लूट लिए। मिली जानकारी अनुसार उनके पति की मृत्यु हो चुकी है जबकि उनका बेटा अमेरिका में रहता है और वह घर के नीचे टायर की दुकान चलाती थी। दरअसल, इस दुकान को उनका नौकर चला रहा था, लेकिन पिछले एक महीने से दुकान बंद थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।