Skip to content

जालंधर में चली ताबड़तोड़ गोलियां , गोली लगने से 2 युवकों की मौत

जालंधर में चली ताबड़तोड़ गोलियां , गोली लगने से 2 युवकों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में आज सुबह 2 युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात कुछ दोस्तों ने इकट्ठे होकर पहले पार्टी की जहां उन्होंने शराब पी। दिन चढ़ते ही उनकी आपस में बहस हो गई। दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में की है। फायरिंग और हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। वहीँ मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।