Skip to content

अमृतसर में चलती कार में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

अमृतसर में चलती कार में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक चलती कार में आग लगने की खबर है। जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे परिवार की कार में अचानक आग लग गई। यह पूरी घटना कचहरी चौके-माल रोड की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था तभी कार में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते कार आग गोला बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी। लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार परिवार बाल बाल बच गया।