Skip to content

पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम तीन करोड़ दिल्ली के युवक ने जीता, चमकी किस्मत

पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम तीन करोड़ दिल्ली के युवक ने जीता, चमकी किस्मत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : कहते हैं परमात्मा जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली के लव कुमार के साथ। लव कुमार ने पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम तीन करोड़ रुपये जीता है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम तीन करोड़ दिल्ली के लव कुमार ने जीता है। लव कुमार ने पंजाब के नंगल से लॉटरी का टिकट खरीदा था। लव कुमार दिल्ली से नंगल के नया नंगल में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव शर्मा से मिलने आया था, तब उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा। लव कुमार को नहीं पता था कि नंगल का यह दौरा उसे करोड़पति बना देगा। किस्मत लव कुमार पर ऐसी मेहरबान हुई कि उसे तीन करोड़ रुपये का इनाम निकल आया।

वहीँ लॉटरी स्टॉल के मालिक भी इस बात से काफी खुश हैं कि उनके स्टॉल से खरीदी गई लॉटरी टिकट में तीन करोड़ रुपये का इनाम निकला है। मदन इंटर प्राइसेज के मालिक विशाल ने कहा कि आज से पहले इतना बड़ा इनाम नंगल में कभी नहीं निकला और वह खुश है कि यह सौभाग्य उनके स्टॉल को मिला।