Skip to content

विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते पूर्व पटवारी व उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते पूर्व पटवारी व उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने माल हल्का गिल, जिला लुधियाना में तैनात रहे पटवारी गुरनाम सिंह (अब सेवानिवृत्त) और उसके 2 साथियों बूटा सिंह और राणा सिंह, निवासी गांव गिल, जिला लुधियाना द्वारा मिलीभगत कर किस्तों में 65 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना जिले के गांव दुल्ली निवासी सरबजीत सिंह की शिकायत पर जांच के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बूटा सिंह और राणा सिंह नामक दो निजी व्यक्तियों ने पटवारी गुरनाम सिंह के साथ उनकी मुलाकात करवाई थी, जिन्होंने उनके प्लॉट के इंतकाल के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने आगे बताया कि उक्त पटवारी ने अपने उपरोक्त सहयोगियों (कारिंदा) बूटा और राणा के माध्यम से 15000 रुपये, 35000 रुपये और 15000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 65000 रुपये रिश्वत ली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए 65000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप साबित हुए। इस संबंध में पटवारी गुरनाम सिंह, उसके सहयोगियों बूटा सिंह और राणा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।