Skip to content

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Oplus_131072
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रत्न टाटा देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे। रत्न टाटा की मौत की खबर सुनकर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह की अगुवाई की। उन्होंने टाटा संस को नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी बनाया। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया। टाटा समूह आज देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक है।