Skip to content

माता वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे टेंपो ट्रैवलर की ट्रॉली से हुई टक्कर, 2 की मौत

माता वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे टेंपो ट्रैवलर की ट्रॉली से हुई टक्कर, 2 की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

होशियारपुर : खबर है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे एक टेंपो ट्रैवलर का शनिवार सुबह ट्राली से एक्सीडेंट हो गया। टेंपो ट्रैवलर की टक्कर लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 2 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान होशियारपुर के गांव बाघपुर के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे। जम्मू होशियारपुर हाईवे पर हुए इस हादसे के तुरंत बाद होशियारपुर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।