Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

रेल यात्रियों को मिलेगी अब रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर ये सुविधा

रेल यात्रियों को मिलेगी अब रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर ये सुविधा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए क्यू.आर. कोड तकनीक से कैशलैस ट्रांजैक्शन की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते फिरोजपुर मंडल में भी क्यू.आर. कोड डिस्प्ले मशीन के माध्यम से डिजीटल पेमैंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके चलते विभाग की तरफ से अब तक 39 रेलवे स्टेशनों के पी.आर.एस. काउंटरों पर तथा 20 रेलवे स्टेशनों के यू.टी.एस. काऊंटरों पर डिजीटल भुगतान के लिए क्यू.आर. कोड डिस्प्ले मशीन लगाई जा चुकी है।

फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, ब्यास, पठानकोट जंक्शन, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, श्रीनगर आदि रेलवे स्टेशनों पर क्यू.आर. कोड डिवाइस लगा दिए हैं। जबकि अन्य सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट काऊंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।