पटियाला : प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता व गायक एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह को नाभा ब्लॉक के लोहार माजरा गांव के निवासियों ने सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। गांव में खुशी का माहौल है। गांव लोहार माजरा ने सर्वसम्मति से कुलजीत सिंह को सरपंच चुना है। एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह पहले भी गांव में समाज कल्याण के काम करते रहे हैं और अब ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उन्हें सरपंच चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर एमी विर्क के परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। नाभा जिले का लोहार माजरा गांव एमी विर्क के नाम से मशहूर है और अब उनके पिता को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया है।
पंजाबी सिंगर Ammy Virk के पिता चुने गए सरपंच