Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब के CM भगवंत मान ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और पैंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। CM मान ने ट्वीट शेयर कर लिखा, ''दिवाली के मौके पर मेरी तरफ से कर्मचारियों को एक छोटा सा तोहफा। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 4 फीसदी (38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी) करने का फैसला किया गया है, जिससे राज्य के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।'' आप सभी को दिवाली मुबारक।