Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गायक दीप सहदेव का नया भजन 'जैकारे गूंजदे' रलीज़

नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गायक दीप सहदेव का नया भजन 'जैकारे गूंजदे' रलीज़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मां बगुलामुखी धाम के प्रमुख सेवादार नवजीत भारद्वाज ने दी शुभकांमनाएं

जालंधर : नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गायक दीप सहदेव का नया भजन जैकारे गूंजदे मां बगुलामुखी धाम के प्रमुख सेवादार नवजीत भारद्वाज द्वारा रलीज़ किया गया। इस मौके नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इस भजन को स्वर्गीय इतिहास केसरी महंत वेद पराशर द्वारा लिखा गया है और इस भजन का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जस्सी निहालुवाल ने दिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गायक दीप सहदेव ने बताया कि यह भजन उनके उस्ताद स्वर्गीय इतिहास केसरी महंत वेद पराशर ने लिखा था जिसे वह बहुत जगह प्रस्तुत कर चुके हैं भजन में मां भगवती की सुंदर महिमा को गुरु जी ने बहुत ही सुंदर शब्दों में ब्यान किया है। जिस कारण उनका दिल किया कि इसे रिकार्ड करवा कर अपने गुरु जी को श्रद्धांजलि दी जाए इस लिए उन्होनें यह भजन रिकार्ड करवाया। उन्होने बताया कि इस भजन का संगीत उनके परम मित्र जस्सी निहालुवाल ने दिया है जो कि पहले भी बहुत से गीत रिकार्ड कर चुके हैं। इस भजन का 4के वीडियो बलवीर निहालुवाल ने बनाया है जिसे एडिटर एडम ने बखूबी संपादित किया है।

दीप ने बताया कि वह लगभग 20 वर्षों से महामाई के जागरण कर रहे हैं और इस से पहले भी महामाई के कई भजन रिकार्ड करवा चुके हैं। उन्होने कहा कि लोग अगर उनसे जागरण के लिए संपर्क करना चाहें तो उनके नंबर 9417313252 पर कर सकते हैं।

इस अवसर पर राकेश प्रभाकर, रिंकू सैनी, केतन गौरी व तरनजीत सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।