Skip to content

पंजाब के स्कूलों में कल 22 अक्टूबर को होगी Mega PTM, मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद करेंगे शिरकत

पंजाब के स्कूलों में कल 22 अक्टूबर को होगी Mega PTM, मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद करेंगे शिरकत
Oplus_131072
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के 20 हजार स्कूलों में कल, 22 अक्टूबर को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इस पेरेंट्स टीचर मीटिंग की खास बात यह होगी कि इसमें पंजाब के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी किसी एक स्कूल में पीटीएम के दौरान मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। शिक्षा मंत्री Harjot Bains ने कहा कि मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक स्कूलों में Mega PTM (पैरेंट-टीचर मीटिंग) होगी।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पिछले साल हुई मेगा पीटीएम में लगभग 19 लाख पेरेंट्स शामिल हुए थे। पंजाब के लगभग 20 हजार स्कूलों में 27 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद एक स्कूल पहुंचेंगे और बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों से भी बात करेंगे।

इसके साथ ही मंत्री और विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पहुंचेंगे। उन्होंने नवगठित पंचायतों के सदस्यों से भी स्कूलों में पहुंचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पैरेंट-टीचर मीटिंग का उद्देश्य पंजाब सरकार द्वारा पिछले ढाई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में जानना है और बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम प्रस्तुत किए जाएंगे और स्कूलों में हुए बदलावों के बारे में बताया जाएगा।