Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

DGP गौरव यादव ने जालंधर पुलिस की सराहना की

DGP गौरव यादव ने जालंधर पुलिस की सराहना की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शुरू की गई 'सहयोग' प्रोजैक्ट की सराहना करते हुए पंजाब पुलिस के निदेशक जनरल गौरव यादव ने आज इसे राज्य के अन्य जिलों में लागू करने का ऐलान किया। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस स्वपन शर्मा की अगुवाई में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की गई यह एक शानदार पहल है और इसे अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।

डीजीपी ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए बेहतर पुलिस-पब्लिक भाईचारे की आवश्यकता है और यह देखकर खुशी हुई है कि इस परियोजना के तहत पुलिस और जनता एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की देन है और इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जाएगा। गौरव यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी पहलकदमियां समय की जरूरत हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आम लोगों के सक्रिय सहयोग से अपराध दर को रोका जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के तहत 500 से अधिक बैठकें करके जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने लोगों तक पहुंचकर कानून लागू करने, अपराधों का पता लगाने और अपराधों की रोकथाम के लिए उनकी सक्रिय भूमिका की मांग की है। गौरव यादव ने कहा कि इन अनथक प्रयासों का ही नतीजा है कि आज हर वर्ग के लोग इस बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस परियोजना के हिस्से के रूप में कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की 850 संस्थाओं की पहचान की है और उनके साथ लगातार बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध को रोकना, ट्रैफिक की समस्या को हल करना और नशे की समस्या को दूर करना है।