Skip to content

17 अक्तूबर को पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री किये जाएंगे , उगराहां यूनियन का बड़ा फैसला

Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.
Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर है कि किसानों द्वारा 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धान की खरीद उचित तरीके से न होने के विरोध में टोल प्लाजा को फ्री करवाने का फैसला लिया है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने उक्त फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी रहेंगे। वहीं ये प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा घोषित संघर्ष धान की निर्बाध खरीद होने तक जारी रहेगा। बता दें कि संगठन ने शुक्रवार से विधायकों, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर स्थायी मोर्चा लगाने का ऐलान किया है।