Skip to content

पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा , कैबिनेट में वैट बढ़ाने को मंजूरी

Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : आम जनता को महंगाई का झटका लगा है पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। गुरूवार को हुई एक बैठक के बाद, वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पेट्रोल पर 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया है। नए वैट के लागू होने के बाद, पेट्रोल की कीमत अब 97.03 रुपए से बढ़कर 97.64 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 87.34 रुपए से बढ़कर 88.26 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

हरपाल चीमा ने बताया कि इस वृद्धि से सरकार को पेट्रोल पर 150 करोड़ रुपए और डीजल पर 392 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अतिरिक्त राशि पंजाब के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।

इसके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 7 किलोवाट लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं को 3 रुपये प्रति यूनिट की राहत दी थी। यह दोहरी सब्सिडी थी। सरकार ने इसे बंद कर दिया है। हालांकि, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना जारी रहेगी।