Skip to content

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर का 48 की उम्र में निधन , नींद में पड़ा दिल का दौरा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर का 48 की उम्र में निधन , नींद में पड़ा दिल का दौरा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर मिली है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और कसौटी जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। 48 की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा कि विकास अब इस दुनिया में नहीं रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास सेठी का 8 सितंबर, रविवार को निधन हो गया। कहा जा रहा है कि एक्टर को नींद में ही दिल का दौरा पड़ा और वो सोते तो सोते ही रह गए। हालांकि, अब तक उनकी मौत पर परिवार की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है। विकास सेठी अपने पीछे वो बीवी और नन्हे जुड़वा बच्चों को छोड़ गए। उनकी मौत से परिवार से लेकर टीवी इंड्ट्री को बड़ा झटका लगा है।