Skip to content

लुधियाना के बुड्ढा नाला की सफाई को लेकर सीएम मान ने Nebula Group के अफसरों के साथ की मीटिंग

लुधियाना के बुड्ढा नाला की सफाई को लेकर सीएम मान ने Nebula Group के अफसरों के साथ की मीटिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब के CM भगवंत मान ने आज Nebula Group के अफसरों के साथ अहम मीटिंग की है। इस दौरान उन्होंने कहा बुड्ढे नाले को एक मिशन के तहत साफ करवाएंगे। बुड्ढे नाले की सफाई को लेकर सीएम मान ने कहा कि 3 फेस में काम मुकम्मल करेंगे।

आज Nebula Group के साथ हुई मीटिंग को लेकर सी.एम. मान ट्वीट भी शेयर किया है। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा, ''आज Nebula Group के अफसरों के साथ मीटिंग की है...खास तौर पर लुधियाना के बुड्ढे नाले की सफाई को लेकर चर्चा हुई...बुड्ढे नाले की सफाई को 3 फेस में मुकम्मल करने का फैसला लिया है... जल्द ही इस मामले की अगली रणनीति तैयार करेंगे... बुड्ढे नाले को एक मिशन के तहत साफ करने के लिए वचनबद्ध हैं...।