Skip to content

पंजाब में स्कूल मालिक पर चली गोलिया, दहशत का माहौल

पंजाब में स्कूल मालिक पर चली गोलिया, दहशत का माहौल
Oplus_131072
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि समराला के एक नामी निजी स्कूल के मालिक को गोली मार दी गई । मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के एक नामी प्राइवेट स्कूल के मालिक बलदेव सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर माछीवाड़ा साहिब से समराला की ओर जा रहे थे, जब फॉर्च्यूनर गाड़ी पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही आई 20 कार में सवार 2 हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के बराबर तेज स्पीड लगाकर फार्च्यूनर गाड़ी के पीछे बैठे बलदेव सिंह के गोलियां मार दी। जब हमालवरों द्वारा गोली मारी गई तो घायल बलदेव सिंह फोन पर बात कर रहे थे तो गोली फोन को छूते हुए कारतूस के कुछ हिस्से बलदेव सिंह की गर्दन पर जा लगे, जिसके साथ बलदेव सिंह घायल हो गया।

घायल बलदेव सिंह को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। घायल की गोली गर्दन पर फंसी हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।