Skip to content

यौन शोषण मामले का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

यौन शोषण मामले का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। आरोपी अक्षय शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गयां, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार इस गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है, और जिसे इलाज के लिए कलवे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना - जिसे पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई 'मुठभेड़' माना जा रहा है - उस समय हुई जब शिंदे को पुलिस एस्कॉर्ट द्वारा तलोजा जेल से बदलापुर शहर में एक अन्य मामले की जांच के लिए ले जाया जा रहा था, जिसमें वह एक आरोपी है।

बताया जा रहा है जैसे ही पुलिस की जीप ठाणे पुलिस क्षेत्राधिकार में दाखिल हुई, शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और पुलिस पर एक राउंड फायर किया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। झड़प में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शिंदे और घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शिंदे की इलाज के दौरान मौत हो गई।