Skip to content

नेपाल में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस में 14 लोगों की मौत

नेपाल में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस में 14 लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : नेपाल में बड़ा हादसा होने की खबर है. मिली जानकारी अनुसार 40 से ज्यादा भारतीय लोगों को लेकर जा रही एक बस नदी में गिर गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं 29 लोगों को बचाया गया है.

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है. यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई. अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी.

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी भी उफान पर है. बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 29 लोगों को रेस्क्यू किया गया. अब भी कई लोग लापता हैं.