Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

फलों और सब्जियों से पेस्टिसाइड्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

फलों और सब्जियों से पेस्टिसाइड्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हेल्थ : खाने-पीने की चीजों में केमिकल और हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल होना आम हो गया है, इससे फल और सब्जियां भी अछूते नहीं है। इनमें भी पेस्टिसाइड्स का प्रयोग किया जाता है। पेस्टिसाइड्स ऐसी चीज है जो फलों और सब्जियों पर से सामान्य तरीके से साफ करने के बाद भी नहीं हटते, हालांकि पेस्टिसाइड का इस्तेमाल फल-सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए किया जाता है मगर ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। पेस्टिसाइड कण पेट में पहुंचकर गले में संक्रमण, उल्टी, चक्कर और सिरदर्द जैसी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि फल और सब्जियों से पेस्टिसाइड कैसे हटाया जा सकता है।

इन तरीकों से साफ करें फल-सब्जियां

ठंडे चलते पानी की मदद लें सबसे आसान और असरदार तरीका है बाजार से खरीदी हुई फलों और सब्जियों को ठंडे और चलते हुए पानी से धोएं। इसके लिए आपको चलते पानी के नल के नीचे सब्जियों को कुछ मिनटों के लिए रखना होगा, आलू, गाजर जैसी सब्जियों को आप हल्के हाथों से रगड़कर भी साफ कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जियों को अलग से साफ करें।

वेजिटेबल ब्रश का यूज करें बाजार में कई सारे मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश मिलते हैं जो फलों और सब्जियों को धोने में काम आती है। इसकी मदद से आप सेब, खीरा और टमाटर को हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर सकते हैं। ये ब्रश पेस्टिसाइड ही नहीं धूल-मिट्टी और जमी गंदगी को भी निकाल देते हैं।

विनेगर सब्जियों और फलों को धोने के लिए विनेगर भी यूज कर सकते हैं। विनेगर ऐसा सॉल्यूशन है जो सब्जियों से कीटाणुओं को खत्म करता है और पेस्टिसाइड हटाने में 99% तक रिजल्ट दे सकता है। विनेगर से सब्जियां धोने के लिए आपको एक बड़े बर्तन में पानी और विनेगर मिक्स करना होगा। अब इस लिक्विड में सब्जियां डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

गुनगुने पानी में नमक मिलाएं फल-सब्जियों से पेस्टिसाइड साफ करने के लिए आप नमक और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े कटोरे को गुनगुने पानी से भरे, फिर उसमें एक बड़ी चम्मच नमक मिलाएं, फिर इसमें 1-2 मिनट के लिए फल-सब्जियों को डालने के बाद निकाल लें। इसके बाद इन चीजों को चलते पानी में धोएं। इस तरह से फल-सब्जियां खाने योग्य हो जाएगें और आप इस तरीके बेरीज भी साफ कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा बेकिंग सोडा में भी ऐसे एजेंट्स मौजूद होते हैं जो पेस्टिसाइड साफ करने में कारगर माने जाते हैं। इसे ऐसे इस्तेमाल करें, पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और सब्जियों को डूबोएं। 15 मिनट बाद इनमें से सब्जियों को निकालकर एकबार ठंडे पानी से धो लें