Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

‘खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ जालंधर में 1 से 10 सितम्बर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले, ज़िला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितम्बर तक

‘खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ जालंधर में 1 से 10 सितम्बर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले, ज़िला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितम्बर तक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) मेजर डा. अमित महाजन ने आज अधिकारियों को ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ के अंतर्गत ज़िले में करवाए जाने वाले ब्लाक, ज़िला और राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए।यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह रंधावा, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. महाजन ने बताया कि ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ के अंतर्गत ज़िले में 1 से 10 सितम्बर तक ब्लाक स्तरीय और 15 से 22 सितम्बर तक ज़िला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस उपरांत 11 अक्तूबर से 9 नवंबर तक राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि खेल मुकाबले उचित ढंग से करवाने के लिए सभी ज़रुरी प्रबंध पहले ही किए जाएं, ताकि खेल समागम को बढिया ढंग से पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने, खाने- पीने, सुरक्षा, मैडीकल टीमें, ट्रांसपोटेशन आदि सहित अन्य ज़रुरी प्रबंध पहले ही सुनिश्चित किए जाएं ताकि खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इन खेल मुकाबलों में अंडर 14, 17, 21 के इलावा अलग- अलग आयु वर्ग 21- 30, 31- 40, 41- 50, 51- 60 और 61- 70 और 70 साल से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति हिस्सा ले सकते है।डा. महाजन ने ज़िले के युवाओं को इन खेल मुकाबलों में बढ- चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी पंजाब सरकार के विशेष पोर्टल eservices.punjab.gov.in पर 28 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जबकि ज़िला स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए 14 सितम्बर और राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए 10 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ संबंधी मशाल रिले रैली 24 अगस्त को सुबह होशियारपुर से जालंधर पहुँचेगी, जिसका आदमपुर में शानदार स्वागत किया जाएगा।इस उपरांत खिलाड़ियों द्वारा ज़िले के अलग- अलग स्थानों से मशाल रिले रैली निकालते हुए कपूरथला के लिए रवाना कर दी जाएगी।इस दौरान ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, कोच उमेश शर्मा और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।