Skip to content

पेरिस ओलंपिक में भारत का गोल्ड मेडल जीतने का टूटा सपना, पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित

पेरिस ओलंपिक में भारत का गोल्ड मेडल जीतने का टूटा सपना, पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई हो गई है. कुश्ती के मैदान में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा, पहलवान विनेश फोगट को बुधवार को 50 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश को स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था।

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कहा कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया. “यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित किए जाने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। बयान में कहा गया है कि वे अपने सामने आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।