Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पूर्व AIG ने District Court में अपने दामाद की 6 गोलियां मारकर की हत्या

पूर्व AIG ने District Court में अपने दामाद की 6 गोलियां मारकर की हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़/3 अगस्त 2024 : खबर है कि पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने District Court में अपने दामाद की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चली गोलियों के मामले में पुलिस काे जांच में पता चला हैं, कि पंजाब पुलिस से रिटायर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद को कुल 6 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इन 6 गोलियों में से 4 गोलियां उनके दामाद को लगीं।

भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईएसएएस) 2011 बैच के अधिकारी हरप्रीत सिंह की शादी 2020 में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू की बेटी से हुई। मलविंदर सिंह सिद्धू की बेटी फिलहाल कनाडा में एमबीबीएस डॉक्टर है और हरप्रीत सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एआईजी सिद्धू ने दहेज की मांग के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके बाद हरप्रीत सिंह और उनके परिवार वालों की ओर से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई, जिसके चलते आज दोनों बेटियों को मेडिटेशन के लिए बुलाया गया।

जब हरप्रीत सिंह और उसके माता-पिता सेक्टर 43 के जिला न्यायालय की दूसरी मंजिल पर स्थित ध्यान केंद्र में पहुंचे, तो लड़की की ओर से आये उसके पिता मालविंदर सिंह सिद्धू और उनके दामाद हरप्रीत सिंह के बीच बहस हो गई, जिसके बाद मालविंदर सिंह सिद्धू ने एक के बाद एक कुल 6 गोलियां चला दीं और इस दौरान जिसके बाद आसपास के वकील इकट्ठा हो गए और मलविंदर सिंह सिद्धू को एक कमरे में बंद कर दिया गया और गंभीर रूप से घायल हरप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।