Skip to content

मशहूर पंजाबी सिंगर को हुआ हार्ट अटैक , अस्पताल में भर्ती

मशहूर पंजाबी सिंगर को हुआ हार्ट अटैक , अस्पताल में भर्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : मशहूर पंजाबी सिंगर सारथी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर सारथी को दिल का दौरा पड़ा है । सूत्रों के अनुसार सारथी को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जब सारथी को दिल का दौरा पड़ा तो वह कनाडा के मिसिसॉगा में मौजूद थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मिसिसॉगा के ट्रिलियम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

बता दे सारथी के से जुड़े किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जबकि ऐसी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है। आपको बता दे फिलहाल इस बारे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

सारथी कई पंजाबी हिट गाने गा चुके हैं। सारथी के ने छल्ला, हां, इश्क, पंजाब, हाई नखरे और कोशिश समेत कई गाने गाए हैं। सारथी के पहली बार उनके गाने छल्ला से पहचान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गाने गाए।