Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना

जालंधर में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में मंगलवार सुबह बिजली कर्मी की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मकसूदा नगरा के पास बिजली ठीक करते समय बिजली कर्मी करंट की चपेट में आ गया था।

मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है। जो शिवनगर गली नंबर 11 मे रहता था। परिजनों ने बताया कि सनी शादीशुदा था। उसके घर वालों को सरकारी नौकरी में पक्के होने की एक उम्मीद थी। लेकिन उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बीएसएफ चौक के नजदीक शक्ति सदन के बाहर सड़क पर एम्बुलेंस में सनी का मृतक शव रखकर सड़क जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। सनी की बहन ने कहा कि सनी की नौकरी उसके छोटे भाई राजन को दी जाए। जिससे उनका घर परिवार अच्छी तरह से चल सके।

बहन का आरोप है तीन बार उच्च अधिकारियों के साथ बिजली विभाग अधिकारियों की बैठक हो गई। लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला। जब शाम को शक्ति सदन के बाहर बंद गेट के बहार मृतक के घर वालों ने नारेबाजी की।

डीआईजी नवीन सिंगला धरना दे रहे लोगों को देखकर रास्ते में रुक गए। उन्होंने इस धरने का कारण पूछा और तुरंत अपने नीचे के अधिकारियों को कॉल किया। डीआईजी ने बुधवार 2 बजे की मीटिंग रखी है। डीआई जी नवीन सिंगला ने आश्वासन दिया की उनकी जो मांग है उसे ज़रूर सुना जाएगा। उसके बाद सनी के परिजनों ने शाम 6 बजे धरना समाप्त कर दिया।